फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुसाइड नोट लिख युवक ने किया आत्मदाह, खेत में मिला जला हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशुनपुरा गांव के रहने वाला था मृतक, शव के पास मिला सुसाइड नोट और आधार कार्ड
विज्ञापन


- महिला ने प्यार में दिया धोखा, प्रेमिका हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। विशुनपुरा निवासी राजकुमार (35) ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। उसका जला हुआ शव शनिवार की सुबह सरेह के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। पुलिस के मुताबिक कुछ दूरी पर एक सुसाइड नोट व आधार कार्ड मिला। इसी से मृतक की पहचान हुई। सुसाइड नोट में महिला पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिए है। उससे पूछताछ कर रही है।

खड्डा के विशुनपुरा के सरेह में शनिवार की सुबह युवक का जला शव देख लोगों ने शोर मचाया। देखते-देखते गांव के लोगों की भीड़ खेत में जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर आधार कार्ड और सुसाइड नोट बरामद किया। इसके आधार पर मृतक की शिनाख्त विशुनपुरा के राजकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

महिला पर बेवफाई का आरोप
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट मिला है। इसमें आत्मदाह के लिए गांव की एक महिला व एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिए है। वहीं, जिस युवक पर आरोप लगा है वह चेन्नई में रहकर नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक युवक ने सुसाइड नोट में महिला से प्रेम संबंध होने और उसके द्वारा धोखा देने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम के सत्येंद्र पाल व राहुल को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। साथ ही पुलिस का खोजी कुत्ता कोडी भी बुलाया गया। लेकिन पुलिस को उससे कोई खास मदद नहीं मिली है।
देर शाम पंजाब से वापस आया था मृतक
मृतक के पिता राम गुलाब ने बताया कि बड़ा इंद्रमनी गोरखपुर में परिवार के साथ रहता है। छोटा राजकुमार पंजाब में रहकर नौकरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। राजकुमार शुक्रवार की शाम को पंजाब से घर पहुंचा था। गांव में एक रिश्तेदार के यहां गया था। शनिवार सुबह उसके आत्मदाह की सूचना मिली। पिता ने गांव की महिला से संबंध होने की जानकारी न होने की बात कही है।
एक दुकान से निकाले थे दो बार रुपये
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि राजकुमार शाम को गांव की एक दुकान पर पहुंचा। उसने अपने खाते से दो बार में 1500 रुपये अपने बैंक खाते से आधार कार्ड से निकाला था। शनिवार को सुबह पेट्रोल खरीदा तथा घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर आग लगा लिया।
विज्ञापन


शुरूआती पड़ताल में प्रेम प्रसंग में आत्मदाह का मामला लग रहा है। मृतक ने एक महिला व एक युवक का नाम सुसाइट नोट में लिखा है। मामले में हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। महिला हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-रितेश सिंह , एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें