फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Wed, 15 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चकिया गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन


पडरौना। कप्तानगंज के चकिया गांव के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज चकिया गांव निवासी रामराज यादव का बेटा मनोज यादव मंगलवार को सुबह 10:15 बजे चकिया गांव के बाहर पिलर संख्या 362/15 के सामने गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना ट्रेन के चालक ने कप्तानगंज स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक के तीन बच्चे हैं। मनोज अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था, जिसको लेकर पत्नी से विवाद होता था। आत्महत्या की वजह गृहकलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें