फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार से 24 गत्ता सिगरेट दिल्ली ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। लग्जरी बस से बिहार से बिहार से 24 गत्ता नकली सिगरेट लेकर दिल्ली जा रहे युवक को तरयासुजान पुलिस ने दबोच दिया। सवारी होने से बस को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन, कार्रवाई में बस चालक को भी शामिल किया है। सूचना के बाद भी सिगरेट कंपनी और वस्तु एवं संग्रह कर विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तरयासुजान के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस की जांच में पुलिस को 24 गत्ता सिगरेट मिली। यह सिगरेट सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का माझा गांव निवासी राजकुमार सिंह की थी। पुलिस को राजकुमार कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिस कंपनी की सिगरेट थी और जहां से खरीदीने की बात कही। उस जिले के डिस्ट्रीब्यूटर से पुलिस ने संपर्क किया तो सिगरेट बेचने से इन्कार कर दिया। सिगरेट खरीदने का कोई बिल वाउचर युवक के पास नहीं मिला। 24 गत्ते में कुल 4800 पैकेट नकली सिगरेट के पैकेट थे। पुलिस ने राजकुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि यात्री होने के कारण बस को छोड़ दिया गया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा में बस चालक का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें