फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॉलेज गेट पर युवकों ने छात्र पर किया चाकू से हमला

Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के समउर मार्ग स्थित महाविद्यालय के करीब कुछ मनबढ़ युवकों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली। घायल छात्र का तमकुहीराज सीएचसी पर इलाज कराया गया। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग के टोला बरवा टोला निवासी परमेश्वर गौड़ का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक गौड़ तमकुहीराज-समउर मार्ग स्थित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय का छात्र है। शनिवार को वह जैसे ही महाविद्यालय के गेट पर पहुंचा, वहां मौजूद चार युवकों ने घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ पर लगा। लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें