बोदरवार। बाजार के एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी करते दुकानदार ने रंगेहाथ चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब चार बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार के एक ज्वेलरी की दुकान में अनजान व्यक्ति घुस गया। दुकान कुंदूर निवासी छेदी वर्मा की है। वह उस समय सामने की दुकान पर बैठे हुए बातचीत कर रहे थे। तभी उनका ध्यान अपनी दुकान पर गया, जहां एक युवक तिजोरी खोलकर जेवर निकाल रहा था। वे दुकान में दौड़ाकर गए और अगल-बगल के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने जेवर सहित चोर को पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने बोदरवार पुलिस चौकी पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर शाम तक पूछ- ताछ चल रही थी। खबर लिखे जाने तक चोर का नाम पता नहीं चल सका था।