दुदही। दरवाजे पर खेल रही छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका परीक्षण भी कराया। हिंदूवादी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे एक बच्ची अपनी दरवाजे पर खेल रही थी। पड़ोस का रहने वाला एक युवक बच्ची के पास पहुंचा और चिड़िया देने के बहाने एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो युवक छोड़कर भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजन दंग रह गए। बच्ची ने युवक का नाम लेकर बताया। पुलिस ने देर रात को इस मामले में आरोपी साबिर पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया। संवाद