गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है, कि गांव के ही दीपक पांडेय ने 30 नवंबर की रात उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बताया कि आरोपी पहले टेंट में काम करता था और बदमाश किस्म का व्यक्ति बताया जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश एवं मामले की जांच में जुटी है।