जिला अस्पताल में इलाज के बाद ठीक होने पर मिली छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के सिसई गांव में एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। बहन को रूठकर जाते देखकर छोटा भाई भी दौड़कर पीछे गया। जब तक वह पहुंचा, बहन गले में फंदा लगा चुकी थी। किसी तरह उसे बचाया और उसे आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक है।
सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा घरवालों से नाराज थी। सोमवार को किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। घर पर मौजूद छोटे भाई ने शोर मचाया। पड़ोस के लोगों ने फंदे से किशोरी को उतारा और सीएचसी में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां किशोरी का इलाज चल रहा है।
किशोरी के पिता दुबई में काम करते हैं। घर पर मां बच्चों के साथ रहती हैं। घटना के समय मां खेत में काम करने गई थीं। घरवालों ने बताया कि नादानी में किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया, लेकिन छोटे भाई की तत्परता और समय से इलाज की वजह से उसकी जान बच गई। अब वह ठीक है।