फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से घायल युवती की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सड़क हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रामकोला थाने में तहरीर दी। कप्तानगंज के बसहिया उर्फ कप्तानगंज निवासी राजू चौहान ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया दो अक्तूबर को सुबह साढ़े 10 बजे बंदेलीगंज चौराहे से गांव पगार चिलवान लौट रही थी। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर छोटी गंडक नहर पुल के आगे तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें