फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोर समझ कर युवकों को पकड़ा, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

Thu, 22 Aug 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोतीपाकड़ श्रीकांत चौराहे पर मंगलवार की देर रात लोगों ने दो युवकों को चोर होने की आशंका में पकड़ कर पुलिस को सौपा दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को दो युवक बाइक से चौराहे पर आए और काफी देर से इधर उधर टहल रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो कुछ लोग दोनों के पास पहुंचे। पूछताछ करने पर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो लोगों को चोर होने की आशंका हुई। लोगों ने पुलिस को बुला कर दोनों को उनके हवाले कर दिया। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में छोटी मोटी चोरी की चर्चा और चोरों के आने की अफवाह है। अफवाह यह भी है कि क्षेत्र में कुछ चोर आ गए है जो जगह-जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन अफवाहों के कारण आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। इसलिए संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने की खबर क्षेत्र में फैल गई। देर रात ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर देर रात स्थानीय पुलिस पहुंची और युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। साथ ही युवकों की बाइक भी कब्जे में ले ली। बुधवार को पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें