फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उधारी मांगने पर युवक ने फेंकी चाय

Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी में उधारी मांगने से नाराज युवक ने दुकानदार पर चाय फेंक दी। रविवार दोपहर हुई वारदात के बाद दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, तब तक युवक वहां से भाग निकला। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम वहां गई थी। मौके से आरोपी युवक भाग निकला। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर दी जाती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें