फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा के चेहरे पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कस्बे के एक स्कूल से घर जाते समय 12वीं की छात्रा के चेहरे पर युवक ने नशीला स्प्रे मार दिया। इससे छात्रा बेसुध होकर गिर गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खड्डा कस्बे की रहने वाली किशोरी इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम को वह स्कूल से निकलकर घर जा रही थी। छात्रा के मुताबिक एक संकरी गली में बाइक से युवक पहुंचा। उसने स्प्रे निकाला और चेहरे पर मार दिया। अचानक चेहरे पर स्प्रे होते ही छात्रा बेसुध होकर गिर गई। स्कूल के पास घटना होने की जानकारी मिलते ही शिक्षक व अन्य छात्र मौके पर पहुंचे। छात्रा को तुर्कहां सीएचसी लेकर गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रवि प्रजापति ने बताया कि इलाज चल रहा हे। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज प्रिंसी पांडेय टीम के साथ अस्पताल पहुंची व लड़की से पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद घटनास्थल पहुंच लोगों से पूछताछ किया।
तीन दिन से परेशान कर रहा था युवक
भाई ने बताया कि एक युवक पिछले तीन दिन से मोबाइल पर कॉल कर परेशान कर रहा था। बहन ने इसकी जानकारी दी थी। युवक से छात्रा की मोबाइल पर कहासुनी हुई थी। परिजनों को आशंका है कि उसी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीएचसी के डॉ. रवि प्रजापति ने बताया कि इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें