पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के शामपुर गांव का एक युवक पिछले दस दिनों से लापता है। हर संभावित जगह खोजकर थक चुके परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि शामपुर गांव के निवासी काशी शंकर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह 10 नवंबर को सुबह नौ बजे रसौली गुलहरिया गांव जाने के लिए साइकिल से निकले, लेकिन उस दिन से ही उनका पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर हर संभावित जगह उनकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिले। हार-थककर पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। संवाद