फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक चलाना सीख रहे युवक ने मासूम को मारी टक्कर, मौत

Sun, 01 Oct 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मेला नरहवा गांव की घटना
विज्ञापन

- दरवाजे पर खेल रही थी तीन साल की मासूम, तभी हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मेला नरहवा गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तीन साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चलाना सीख रहे एक युवक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे से गांव में मातम छा गया है।
बताया जा रहा है कि मेला नरहवा गांव के निवासी संजय चौहान की पुत्री स्नेहा (3 वर्ष) अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय गांव का एक 25 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार की बाइक लेकर चलाना सीख रहा था। संजय चौहान के घर के पास मोड़ है। वहां युवक बाइक मोड़ नहीं पाया। जिससे बाइक लेकर अनियंत्रित हो गया और दरवाजे पर खेल रही बच्ची को ठोकर मार दी। इससे स्नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस बाइक एवं युवक को थाने लेकर गई। विशुनपुरा थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें