फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बस की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक को उधर से गुजर रही प्राइवेट बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक का इलाज सीएचसी और दूसरे का निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस लेकर पडरौना के तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद शव को मोर्चरी में भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा देर रात को सरगटिया गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रविवार की देर रात को पडरौना-पनियहवा एनएच-28 सरगटिया गांव के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुूई कि एक बाइक पर सवार 30 वर्षीय युवक घसीटते हुए बीच सड़क पर चला गया और उधर से गुजर रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। युवक का सिर बस के पहिए के नीचे पड़ने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सरगटिया गांव निवासी इरफान (25) और मिथलेश (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए नौरंगिया निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी वजह से कुछ दूर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवागमन बहाल कराया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें