फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका युवक, ग्रामीण ने बचाई जान

Sat, 22 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के चकदेईया में शुक्रवार की सुबह ससुराल आए एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से उसे नीचे उतारा और अस्पताल भेजा। तुर्कपट्टी थाने के गांव महुंअवा कारखाना के पोखरा टोला निवासी राजन राजभर की शादी 10 माह पूर्व चकदेईया में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी ने मायके वालों को बताया कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपने मायके लौट गई। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद विवाह विच्छेद हो गया। दोनों पक्षों एक दूसरे का सामान भी वापस कर दिया। अचानक सुबह युवक गांव में पहुंचा और सार्वजनिक शौचालय के पास एक पेड़ पर रस्सी बांध गले में फंदा लगाकर झूल गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा। चौकी प्रभारी गौरव शुक्ल ने बताया कि युवक का उपचार कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है। मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें