फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीश्रीराम। बच्चों के साथ बांसी नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव के सामने से बांसी नदी बहती है। गांव के 18 वर्षीय अनिल भारती बच्चों को लेकर शाम को नदी घाट पर पीपा पुल के पास स्नान कराने के लिए पहुंचा। स्नान करने के दौरान अनिल गहरे पानी में खुद चला गया। उसे डूबता देख बच्चों ने शोर मचाया तो गांव वाले पहुंचे और उसे जाल की मदद से बाहर निकाला। तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें