फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी में डूबा युवक, मौत

Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के वीर सावरकर नगर निवासी एक युवक की छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उनका शव नदी से निकालकर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। मथौली कस्बा के सावरकार नगर (फर्दहां) निवासी 45 वर्षीय राजू बुधवार की सुबह छोटी गंडक नदी की तरफ से शौच के लिए गया था। काफी देरी तक उसके घर नहीं आने पर परिजन ढूंढने लगे। दोपहर बाद परिजन ढूढ़ते हुए नदी की तरफ गए तो गंडक नदी के किनारे उसका चप्पल दिखा। संदेह होने पर परिजन गंडक नदी में उनकी तलाश करने लगे। कुछ दूरी पर उनका शव गंडक नदी में उतराता दिखा। इसके बाद परिजन राजू के शव को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक नदी घाट पर उनका पैर फिसल गया होगा, जिससे वे नदी में गिर गए होंगे। राजू की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गया। शाम को परिजन उनका अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें