पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के अनिरुद्धवा के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा बड़का टोला) निवासी पारस यादव के 28 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव को रविवार दोपहर बाद परिजन इलाज के लिए सीएचसी कसया ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस संबंध में कुशीनगर चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत संदेहात्मक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारण साफ हो पाएगा।