सीताराम चौराहा। बरवा राजापाकड़ गांव में बृहस्पतिवार की शाम को को पंखा साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तुर्कपटी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ निवासी तूफानी उर्फ बड़ेलाल (45) पुत्र राजधारी अपने टिनशेड में लगे पंखे की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए और पंखा सहित गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद