डिबनी बंजरवा। बंगलूरू कमाने गए क्षेत्र के माधोपुर निवासी युवक की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, माधोपुर बुजुर्ग निवासी महबूब आलम (22) पुत्र मैनुद्दीन गद्दी बंगलौर में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संवाद