-सोते वक्त कूलर से चिपक गया था युवक का पैर
-हाटा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा पिड़रा के पिपरही टोले का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा पिड़रा के पिपरही टोले में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
पिपरही निवासी आदित्य यादव पुत्र घनश्याम यादव घर में कूलर चलाकर सो रहे थे। उनका पैर कूलर में चिपक गया। काफी देर बाद जब उसकी मां बाहर से घर में आई तो कूलर में चिपका देख शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए। डॉक्टर ने युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर वहां के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लौटकर घर आये परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।