फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमरे में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Fri, 06 Sep 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर 28 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कटाई भरपुरवा गांव के निवासी रतन यादव का तीसरे नंबर का पुत्र अनिल उम्र 28 वर्ष बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई और घरवालों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक मजदूरी का कार्य करता था, लेकिन कुछ दिनों से घर पर ही रहता था। लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने ऐसा कदम उठाया होगा। हालांकि, परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एसआई विमलेश गुप्ता ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी के बीच बुधवार की रात कहासुनी हुई थी, जिसके कारण युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें