कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार रेलवे स्टेशन के उत्तर रेल ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र चकिया गांव निवासी मनोज यादव पुत्र रामराज यादव सुबह करीब 10:15 पर चकिया गांव के बाहर पिलर संख्या 362/15 के सामने गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन संख्या 05096 के आगे कूदकर अपनी जान दे दिया। जिसकी सूचना ट्रेन के चालक ने कप्तानगंज स्टेशन मास्टर को दिया। सूचना पर पहुंची बोदरवार चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक के मृत युवक के परिजनों को सूचना दी गई है ।