फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, घटना के बाद मचा हड़कंप

Mon, 13 Nov 2023 03:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र चकिया गांव निवासी मनोज यादव पुत्र रामराज यादव सुबह करीब 10:15 पर चकिया गांव के बाहर पिलर संख्या 362/15 के सामने गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन संख्या 05096 के आगे कूदकर अपनी जान दे दिया।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार रेलवे स्टेशन के उत्तर रेल ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

कप्तानगंज थाना क्षेत्र चकिया गांव निवासी मनोज यादव पुत्र रामराज यादव सुबह करीब 10:15 पर चकिया गांव के बाहर पिलर संख्या 362/15 के सामने गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन संख्या 05096 के आगे कूदकर अपनी जान दे दिया। जिसकी सूचना ट्रेन के चालक ने कप्तानगंज स्टेशन मास्टर को दिया। सूचना पर पहुंची बोदरवार चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक के मृत युवक के परिजनों को सूचना दी गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें