गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक का टैबलेट (आईपैड) शुक्रवार की शाम चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने पुुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव के निवासी विजय पांडेय का समउर बाजार के समउर-फाजिलनगर मार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने प्रधानमंत्री जन औषधि की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, शुक्रवार की शाम दुकान पर एक युवक पहुंचा और दवा मांगी। वह दवा लाने दुकान के अंदर गए तो युवक काउंटर पर रखा टैबलेट को लेकर भाग गया। दुकानदार के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। लेकिन युवक पकड़ में नहीं अया। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।