फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 17 Mar 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे पर देवला पोखरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बिहार निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी शिवम साह पुत्र अमरजीत साह (27) सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे सेवरही थाना क्षेत्र के गांव इमिलिया में अपनी बुआ के घर से लौट रहे थे। देवला पोखरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। लोगों की सूचना पर आए एसआई रणधीर सिंह ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजा। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें