पडरौना। बिजली उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बिजली बिल के सरचार्ज छूट लाभ रविवार से ले सकेंगे। पहला चरण 15 से 31 दिसंबर, दूसरा एक से 15 जनवरी और तीसरा 16 से 31 जनवरी तक चलेगा। पहले आएं एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं, नीति के तहत उपभोक्ता पहले चरण में सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट प्राप्त कर सकेंगे। दूसरे व तीसरे चरण में छूट कम होता जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुशीनगर जिले में सभी बिजली उपकेंद्रों पर बिजली बिल काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे।
विद्युत वितरण खंड पडरौना के अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि रविवार से आठ कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे।