तमकुहीरोड। सेवरही की धर्मशाला में विश्व योग दिवस को लेकर सोमवार से योगाभ्यास शुरू हो गया। योगाचार्य ने योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति में स्वस्थ व निरोग रहने की प्राचीन विधा है। इसे सभी लोगों को नियमित तौर से अपनाना चाहिए।
योगाचार्य ने प्राचीन जड़ी बूटियों व वनस्पतियों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि योग स्वस्थ रहने की प्राचीन विधा है। इसे जीवन में अपना कर असाध्य रोगों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ व निरोग रहने के लिए योग व प्राणायाम को नियमित करने की सलाह दी। इस दौरान प्रहलाद केशरी, गुरुशरण जायसवाल, संतोष बरनवाल, राजेंद्र वर्मा, लवकुश गुप्ता, केदार प्रजापति, निर्मल अग्रवाल, रामजी कसेरा, प्रहलाद वर्मा, राजेश जायसवाल, प्रदीप वर्मा, सुदामा गुप्ता, अरविंद जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।