साखोपार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में टीचिंग एंड लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) प्रतियोगिता हुई। किसान इंटर कॉलेज के शिक्षक यशवंत सिंह के मॉडल की सराहना कर बीएसए ने पुरस्कृत किया।
नॉलेज शेयरिंग एवं नवाचार मेले में जिले के सभी ब्लाॅकों से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक प्रतिभाग किए। उसमें शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री, पीपीटी, प्रासंगिक चित्रों, वीडियो एवं नवाचारों का प्रस्तुत किया। इसमें यशवंत सिंह ने सूक्षम डायनमों का उत्कृष्ट माॅडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उनकी इस उपलब्धि पर किसान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिंह, कनिष्क कुमार सिंह, पवन कुमार पांडेय, रणधीर चौबे आदि ने बधाई दी है।