फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीबी कैंप में 106 की एक्सरे जांच, 20 नमूने लिए

Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुसहर बस्ती करमैनी प्रेमवलिया में बृहस्पतिवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। 120 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी जांच की गई। कैंप का शुभारंभ का सभासद गुड्डू कुशवाहा ने किया। सीएचसी की टीम से डॉ आशीष दुबे ने रोगियों का उपचार किया। कहा कि ऐसे स्वास्थ्य कैंप से ग्रामीणों इलाकों के लोग लाभान्वित होंगे। सभासद गुड्डू कुशवाहा ने कहा कि समय समय पर मुसहर में ऐसे ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मरीजों का सीएचओ प्रियंका सिंह एवं स्मिता द्वारा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। एसटीएस शाहिद अंसारी एवं एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र ने संभावित टीबी रोगियों की काउंसिलिंग की।
सी 19 कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक अमरीष शुक्ला एवं उनकी टीम में समुदाय समन्वयक अवनीश एवं रेडियोग्राफर हरिओम मिश्र ने कुल 106 मरीजों का चेस्ट एक्सरे किया गया। जिसमें 17 संभावित रोगी एक्सरे में पॉज़िटिव पाये गए। 20 सम्भावित व्यक्तियों के बलगम के नमूने एकत्रित कर माइक्रोस्कोपी एवं सीबीनाट के लिए लाया गया। इस दौरान संगिनी रीमा पाठक एवं आशा संजू देवी, उर्मिला देवी, राजकुमारी देवी, संजू, संतोषी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें