नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में मैट पर कुश्ती का दावपेंच आजमाते पहलवान।संवाद
मैट पर पहलवानों ने आजमाए दावंपेंच
मंसाछापर। नेहरू इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। पहले दिन वनारस, गोरखपुर, कुशीनगर, इलाहाबाद, देवीपाटन के पहलवानों ने मैट पर कुश्ती लड़े। मंगलवार को कुश्ती का फाइनल होगा। संवाद
000000
जिले के पहले आईपीएस स्वर्गीय बाबूलाल यादव की स्मृति में हुई मिनी मैराथन
मंसाछापर। जिले के पहले आईपीएस स्वर्गीय बाबूलाल यादव की स्मृति में मिनी पुरुष मैराथन का आयोजन हुआ। पडरौना दरबार से नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर तक छह किलोमीटर की मैराथन दौड़ हुई। इसमें मनीष यादव प्रथम, अभिषेक कुमार दूसरे, अमित कुमार तीसरे, हरीओम पासवान चौथे, महेंद्र पांचवें और राहुल निषाद छठवें स्थान पर रहे। प्रथम आने वाले को 11 हजार, दूसरे को सात हजार, तीसरे स्थान वाले को पांच हजार और तीन धावकों को तीन-तीन हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया गया। संवाद