फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव

Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के बोदरवार बाजार में परंपरागत दशहरा मेला का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। उसके बाद रावण के पुतला का दहन किया। मेला में अखिल भारतीय कुश्ती का आयोजन भी हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, प्रधान राजकमल मद्धेशिया, जितेंद्र मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल शुरू कराया। इसमें सचिन सिहोरवा ने सत्यदेव मठिया को, अरमान माड़ापार ने विष्णु मठिया को, मंगरू यादव बोदरवार ने मुनीब वेलवा खुर्द को, द्रविण निषाद भैंसहा ने अंकित मठिया को अखाड़े में चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशन यादव सिहोरवां ने लाला पहलवान नई बाजार मुन्ना मठिया को शिकस्त दी। प्रिया पहलवान गोरखपुर व आंचल पहलवान गोपालगंज के बीच मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। इसमें गोरखपुर, अयोध्या, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, इलाहाबाद, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा तक के पहलवान शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें