फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर-घर वितरित होगी पूजित अक्षत व राम मंदिर की तस्वीर

Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेवरही में आरएसएस एक से 15 जनवरी बीच महासंपर्क अभियान चलाएगा। इसमें लोगों के घर-घर जाकर पूजित अक्षत व भव्य राम मंदिर की तस्वीर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें आरएसएस के जिला प्रचारक मनीष ने की। वे कस्बा के सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को आरएसएस की नगर इकाई की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान रामलला मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। 22 जनवरी को आयोजित प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल होने के लिए प्रत्येक परिवार को आमंत्रण देना है। इसके लिए 1 से 15 जनवरी के बीच संघ कार्यकर्ता घर-घर पूजित अक्षत व फोटो का वितरण करेंगे। इस दौरान नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, सहदेव बरनवाल, प्रहलाद वर्मा, राजेश जायसवाल, निर्मल अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, अरविंद जायसवाल, बृजकिशोर बरनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें