कप्तानगंज। सीएचसी सभागार में रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस मौके पर हृदय रोगियों को बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसबी कुशवाहाने कहा कि अनियमित जीवन शैली और खानपान से लोगों में हृदय की समस्या बढ़ रही है। यदि किसी को हृदय रोग के अलावा किसी भी तरह की बीमारी हो तो बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवा का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 200 तरह की दवाएं उपलब्ध हैं। बाजार से दवा लेने के बजाए अस्पताल आकर डॉक्टर के सुझाव पर दवा लें। कार्यक्रम को सोनू खेतान आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी कुशवाहा, डाॅ. उमेश चंद यादव, डॉ. गोपाल मद्धेशिया, डाॅ. एसपी सिंह, आत्मा सिंह, नीरज गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र पांडेय, दीपक कुमार चौहान, संदीप गौड़, आशुतोष पटेल आदि मौजूद रहे।