फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Mar 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने राज्यसभा के सभापति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर राणा सांगा के प्रति टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह राजपूत की अगुवाई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राज्यसभा सभापति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वैभव मिश्र को सौंपा। इस दौरान लक्ष्मण प्रताप राव, अमित सिंह, किस्तम सिंह, अनुराग सिंह, ओंकार सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें