सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया गांव के निवासी कांग्रेसी यादव के एक मंजिला मकान की छत की ढलाई हुई थी। रविवार को सुबह आठ बजे के आसपास मजदूर मकान की छत रक प्लास्टर (नहला) कर रहे थे। वहां मिश्रौली गांव का निवासी मजदूर आसिम (40) पुत्र शमसुद्दीन भी कार्य कर रहा था। उसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उस समय लाइन में बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मिश्रौली गांव के प्रधान सहित मृतक का परिवार भी घटनास्थल पर पहुंच गया। मृतक की पत्नी और उसके बच्चे दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पिपराघाट चौकी के इंचार्ज सुजीत कुमार भारती मयफोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक परिवार का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। वह अपने पीछे पत्नी मेरुन नेशा है। दो लड़कों का नाम निजाम व गुलाब है।