फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्मार्ट कबजली मीटर लगाने का कार्य शुरू

Sat, 21 Sep 2024 08:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। नगर के भलुही मदारी पट्टी स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र पर पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया। पहले चरण में सभी सरकारी कार्यालय, भवन और सरकारी विद्यालय में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षण अभियंता सोम दत्त शर्मा ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग दोनों को फायदा होगा। इसके बाद अमन खान, राकेश गुप्ता की अगुवाई में भलूही मदारीपट्टी के जच्चा-बच्चा केंद्र में कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर लगाया। उन्होंने बताया कि जिले में 12 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। उन सभी के घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे हो चुका है। इस दौरान अभिषेक राव, योगेश पांडेय, राजकपूर, अमित पांडेय, जय आर्या, हज़रत, प्रदीप पांडेय, आनंद गौतम, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें