फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना अनुमति के पेड़ काटने पर वन विभाग ने की कार्रवाई

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली में शनिवार को बिना अनुमति लिए पेड़ काटने पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बिना अनुमति के कटे मिले 13 सागौन के पेड़ को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

हाटा रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बसहिया उर्फ कप्तानगंज टोला बभनौली गांव में बिना अनुमति के सागौन का पेड़ काटने की सूचना मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे तो वहां 13 सागौन के हरे पेड़ कटे मिले, जबकि अधिकारियों के आने की सूचना पर वहां मौजूद लोग भाग गए। वन विभाग ने 13 पेड़ के कुल 50 बोटा की नापी कराकर उसे सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ कटवाने के आरोप में जमील पुत्र आशिक निवासी डीसीएफ चौक कप्तानगंज के विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में श्रीभगवान, वीके सिंह, मनोज कुमार, अब्दुल आलम, राजेश चौधरी, शंभू राजभर, रामप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें