फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं को स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के तहत रविवार को थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमें मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय बाजारों,चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व लोगों से सीधा संवाद किया। टीम ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम,उनके विधिक अधिकारों व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर फ्राड हेल्पलाइन 1930 व पोर्टल के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें