फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धौरहरा समिति पर महिलाओं ने आपस में की हाथापाई

Wed, 06 Aug 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
धौरहरा में यूरिया के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं।संवाद 
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में खाद के लिए हाहाकार मचा है। किसान एक बोरी यूरिया के लिए काफी मशक्कत कर रहे है। मंगलवार को धौरहरा समिति पर महिलाओं ने आपस में ही हाथापाई कर लिया, मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत करवाए। शाम तक लगभग चार सौ बोरी यूरिया का वितरण हुआ। समिति पर खाद के लिए काफी संख्या में महिला और पुरुष किसान खाद लेने पहुंच गए। खाद के लिए लंबी लाइन में भी किसान लगे। खाद के लिए लाइन में लगे महिलाओं ने आपस में हाथापाई कर लिया, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत करवाते हुए खाद का वितरण शुरू करवाए। सचिव धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि खाद के लिए दूरदराज के लोग भी पहुंच जा रहे हैं, जिसके कारण भारी संख्या में भीड़ हो जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में शाम तक करीब 400 सौ बोरी खाद का वितरण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें