कसया। नगर के सपहां रोड स्थित पोस्टऑफिस में मंगलवार को पैसा निकालने आई 45 वर्षीय एक महिला की रेलिंग से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खोहिया के बजरकेरईया टोला निवासी हरिहर यादव की पत्नी लीलावती देवी (45) मंगलवार को पोस्टऑफिस में रुपये निकालने के लिए आई थीं। उनके साथ आया व्यक्ति आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए नीचे उतर रहा था, उसी दौरान महिला अचानक रेलिंग से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएचओ कसया डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।