फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में महिलाओं और लड़कियों पर हमला, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जमीन के विवाद में महिलाओं और लड़कियों पर हमला, चार पर मुकदमा
विज्ञापन

- रामकोला थाना क्षेत्र की घटना
- पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी का दर्ज किया केस
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में शनिवार सुबह एक परिवार के लोगों ने महिलाओं एवं लड़कियों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे एक महिला और दो लड़कियां घायल हो गईं। घायल महिलाएं रामकोला थाने पहुंचीं और पुलिस को आपबीती बताते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने व्यक्तियों पर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
घायल महिला ने बेटियों के साथ रामकोला थाने में पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके खेत का मेड़ गांव के ही एक परिवार के लोग काटने लगे। बेटियों ने मना किया तो गाली देते हुए लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए। हमें व बेटियों को मारने पीटने लगे। इस वजह से बेटियां चोटिल हो गईं। कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट के दौरान अगल-बगल के लोगों ने बीच-बचाव किया। इलाज कराने के बाद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। महिला की तहरीर पर चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें