फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 19 Aug 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आम लोगों को सुरक्षा उपायों और उनके अधिकारों की जानकारी दी। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं को अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें