फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गई महिला की जान

Tue, 09 Jul 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। घर में रखे उपले हटाने के दौरान एक महिला को सर्प ने सोमवार को सुबह करीब 10 बजे डंस दिया। घर वाले अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए। महिला को परोरहा गांव में लेकर पहुंचे और एक घंटे तक झाड़-फूंक चला। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन रामकोला सीएचसी पर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बड़ी मुसहरी गांव निवासी केदार यादव की 50 वर्षीय पत्नी मुनरी देवी दिन में करीब 10 बजे घर में रखा उपला लाने गई तो सांप ने डंस लिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे और परिजनों के साथ उसे परोरहा गांव में एक स्थान पर लेकर पहुंचे। वहां पर करीब एक घंटे तक झाड़-फूंक चला। लेकिन, तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन रामकोला सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने महिला की हालत नाजुक बताते हुए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि देरी से महिला को लेकर परिजन आए हैं। झाड़-फूंक के चक्कर से इसकी मौत हो गई है। समय से इलाज मिला होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें