कसया/साखोपार। डिघवां गांव के समीप हाईवे के किनारे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कसया पडरौना मुख्य मार्ग पर एनएच 28 बी डिघवा बुजुर्ग के समीप रविवार की सुबह 40 वर्षीय महिला का शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला का शव मिला है। किसी वाहन की चपेट में आने की आशंका है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद