फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं

Sat, 07 Jun 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिऊरा हसनगंज के बॉर्डर पर घुघली थाने में एक महिला का शव मिला। कप्तानगंज और घुघली पुलिस के बीच घंटों चली माथा पच्ची के बाद घुघली पुलिस ने अंततः शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिऊरा हसनगंज गांव से सटे महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के खुटामैदान के गांव के बॉर्डर पर नाला के पुलिया के पास शुक्रवार को शाम चार बजे के लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का सड़ा हुआ लाश दिखाई दिया। मौके पर बोदरवार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव घुघली थाना क्षेत्र में होने की जानकारी घुघली पुलिस को दिया लेकिन घुघली पुलिस ने अपने क्षेत्र में न होने की बात कहने लगी और कप्तानगंज पुलिस ने अपने क्षेत्र में न होने की बात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें