फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को डायन बता बाल पकड़ कर खींचा, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 04 Jun 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला को डायन कह कर घर से बाल पकड़ कर खींचते हुए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। आसपास के लोगों ने महिला की हालत खराब होने पर उसे 108 एंबुलेंस से दुदही सीएससी भेजवाया। वहां इलाज के बाद महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि वह अपने घर में थी तभी गांव की कुछ महिलाएं घर में घुस गईं और बाल पड़कर घसीटते हुए मारते हुए बाहर खींचकर लाईं। उसके साथ अभद्रता का व्यवहार कीं। पेट पर चोट लगने से महिला ने सुधबुध खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें