फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बदमाशों के हौसले बुलंद: रात में घर का दरवाजा खाेलते ही महिला पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat, 17 Sep 2022 12:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

थाना पटहरेवा के एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस अस्पताल पहुंची थी। मामले की छानबीन करके जानकारी ली गई है। हमला करने वाले युवक को पहचानने से महिला इंकार कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के धनौजी रोड पर किराए के मकान में रहने वाली महिला पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे हुई। बदन में कई जगहों पर चाकू लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला ने हमलावर को पहचानने से इंकार किया है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी हतरतून बेगम पत्नी अली हुसैन धनौजी मार्ग पर किराए के मकान में बच्चों संग रहती है। अली हुसैन कस्बे में सैलून की दुकान चलाता है। शुक्रवार की रात पति घर पर नहीं था। करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक महिला के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया तो महिला को लगा कि उसके पति आ गए हैं।

महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, वैसे ही युवक ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से घबराई महिला शोर मचाकर घर में भागी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते। इसके पहले  हमलावर भाग गया। घायल महिला को पड़ोसी सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह हमलावर को पहचान नहीं पाई है।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना पटहरेवा के एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस अस्पताल पहुंची थी। मामले की छानबीन करके जानकारी ली गई है। हमला करने वाले युवक को पहचानने से महिला इंकार कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें