फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 Oct 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर तैनात एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि सुलहनामा की कॉपी मांगने गई महिला को कांस्टेबल अपने कमरे में ले गया और वहां उससे अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर कांस्टेबल ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। महिला के शोर मचाए जाने पर पहुंचे दो अन्य कांस्टेबलों ने उसे कमरे से बाहर निकाला और कांस्टेबल को डांट-फटकार लगाई। इस मामले में महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें